छत्तीसगढ़

पद्मनाभपुर में अमृत योजना से पेयजल आपूर्ति कार्य प्रगति पर,पाइप लाइन जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पद्मनाभपुर में अमृत योजना से पेयजल आपूर्ति कार्य प्रगति पर नगर निगम क्षेत्र में ओवरहेड पानी टँकी का लोकार्पण होने के साथ ही ग्रीष्म ऋतु आने के पहले आम जन को पानी की समस्या न हो इस कारण शेष पाइप लाइन जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है इस दौरान पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम के पास 30 साल पुरानी जर्जर टँकी से हटा कर नई पानी टँकी से सप्लाई चालू कर दी गई है|

जल संकट न हो पाइप लाइन जोड़ने का कार्य मिनिस्टेडियम के पास किया जा रहा है जिसके कारण घरों में गन्दा पानी की शिकायत आ सकती है लाइन वासिंग का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है जिससे प्रभावित क्षेत्र वार्ड क्रमांक 45 व 46 के एलआईजी एरिया में कार्य पूरा हो जाने पर वार्डवासियों को साफ व पर्याप्त पानी मिलेगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button