छत्तीसगढ़

दो दुकानों का टूटा ताला, लाखों का सामान और नगद ले गए चोर

भिलाई नगर । नंदिनी खुदनी मेन रोड की किराना दुकान में चोरों ने रात में धावा बोला और शटर तोड़ भीतर घुस गए। दुकान से 10 टिना तेल, उड़द दाल 10 कटटा, 15 कट्टा रहर दाल का खन्डा, 106 कट्टा शक्कर, नारियल तेल का डिब्बा, नहाने व कपडे़ धोने का साबुन, चायपत्ती पैकेट, आटा, कोलगेट, ईलेक्ट्रानिक तराजू व नगदी चिल्हर लगभग 2 हजार रूपये साथ ले गए हैं। लाखों के सामान चोरी मामले में नंदिनी पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है।

नंदिनी पुलिस ने बताया कि शेषनारायण पटेल (34 वर्ष) किराये की दुकान लेकर किराना का दुकान चलाता है। वह ग्राम संहगांव से अपने दुकान रोज आता जाता है। सुबह गांव के लखन पटेल ने सूचना दी कि किराना दुकान का शटर टूटा हुआ है। शेषनारायण पहुंचा और अंदर गया तो किराना सामान चोरी हुआ था। अज्ञात चोर दुकान का ताला और शटर तोड़ चोरी किए हैं। बगल की सेलून दुकान में लगे ताला को तोड़कर क्रीम, बाल काटने की मशीन, कैची, अस्तुरा, हाट ब्लोवर, कपडे़ के नैपकीन व चिल्हर पैसे भी ले गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button