Uncategorized

दुर्ग जिले में मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा गया:फार्म हाउस से कटनी के कत्ल खाने ले जाने की थी तैयारी, 43 भैंस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

फार्म हाउस के अंदर मवेशियों से भारा ट्रक और बांधे हुए मवेशी। - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले में पुलिस ने ट्रक में मवेशी भरकर ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 43 भैंस बरामद किया गया है। इन मवेशियों को मध्यप्रदेश के कटनी स्थित कत्ल खाने ले जाने की तैयारी है। मामला पाटन थाना क्षेत्र का है।

9 सितंबर को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि, फुण्डा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर दूर मेन रोड पर एक फार्म हाउस बना है। उस फार्म हाउस के अंदर मिनी ट्रक में भैंसों को ठूंस-ठूंसकर रखा गया है।

मवेशियों को कत्लखाने ले जाने वाला तस्कर गिरफ्तार।

फार्म हाउस के अंदर मिले मवेशी

पुलिस ने एक टीम बनाकर फार्म हाउस में छापेमार कार्रवाई की। जहां ट्रक में त्रिपाल बांधकर अंदर 2 भैंस और 18 भैंसी भरी हुई थीं। पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि, वाहन में भरे मवेशियों को वो कटनी के कत्ल खाने लेकर जा रहा है। जब फार्म हाउस की तलाशी ली गई, तो अंदर 3 भैंसा और 20 भैंसी भी मिली।

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने यूपी के जेवला मुजफ्फर नगर निवासी इस्तगार अहमद उर्फ भूरा पिता अफरोज अहमद (48) को गिरफ्तार किया है। वो  लंबे समय से मवेशी तस्करी का काम करता आ रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु कुरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है

Related Articles

Back to top button