
छत्तीसगढ़
दुर्ग लोकसभा सीट पर मतगणना जारी:बीजेपी के विजय बघेल 133684 वोटों से आगे, राजेंद्र साहू को कुल 146722 मत मिले
By Dinesh chourasiya
दुर्ग लोसकभा सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। दुर्ग में बीजेपी के विजय बघेल को 280406 मत मिले हैं। कांग्रेस के राजेंद्र साहू 133684 वोटों से पीछे चल रहे हैं। राजेंद्र साहू को 146722 मत मिले हैं।
दुर्ग में 25 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 7 मई को हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला BJP के विजय बघेल और कांग्रेस के राजेंद्र साहू के बीच है। 7 मई को दुर्ग लोकसभा में कुल 73.68 फीसदी मतदान हुआ है।







दुर्ग लोकसभा के लिए 9 विधानसभा सीटें है। 6 विधानसभा में हुए मतदान की गणना शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी में हो रही है। वहीं तीन विधानसभा साजा, बेमेतरा नवागढ़ की काउंटिंग बेमेतरा में हो रही। यहां 14 राउंड में काउंटिंग होगी।







