छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की सीएम बघेल की तारीफ, ट्वीट कर कहा- उनका निर्णय सराहनीय और स्वागत योग्य है

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते दिनों अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी शासकीय विभागों, निगम-मंडलों एवं स्थानीय निकायों में रंग-रोगन के कार्य के लिए गोबर पेंट का ही उपयोग किया जाए। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही। इस निर्णय के बाद आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम बघेल की जमकर तारीफ की है। नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माणों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का आग्रह करते हुए अधिकारियों को निर्देश देने के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभिनंदन करता हूं। उनका यह निर्णय सराहनीय और स्वागत योग्य है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में MSME मंत्री रहते हमने इसकी शुरूआत की थी। प्राकृतिक पेंट का उपयोग न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि किसानों को रोजगार का एक नया अवसर भी प्रदान करेगा, जिससे देश के किसानों को लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button