CRIMEछत्तीसगढ़

खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 2 की मौत…जांच में जुटी पुलिस

बालोद। गन्ने से भरे ट्रैक्टर से बाइक सवार 2 युवक टकरा गए, जिससे उनकी मौत हो गई। दरअसल, बालोद जिले के ग्राम करहीभदर स्थित पेट्रोल पंप के पास गन्ना भरा हुआ ट्रैक्टर खड़ा था। इसी खड़े हुए ट्रैक्टर से दोनों युवक टकरा गए। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। घटना बालोद थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार तामेश्वर और विनायक धमतरी से अपने गांव खपरी मालीघोरी वापस लौट रहे थे। ग्राम करहीभदर में पेट्रोल पंप मोड़ के पास वे रॉन्ग साइड में खड़े ट्रैक्टर को देख नहीं सके और तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में तामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं विनायक ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना के बाद बालोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल दोनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button