देश-विदेश

पढ़ाई करते हुए गले में फंसा पेंसिल का छिलका, 6 साल की बच्ची की मौत

 

 

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में दर्दनाक घटना हुई है। यहां कक्षा एक में पढ़ने वाली 6 साल की बच्ची की तड़प-तड़पकर मौत हो गई है। उनसे गले में पेंसिल का छिलका फंस गया था, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इससे उसका दम घुट गया और बच्ची की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक़, 6 साल की अर्तिका अपनी बहन अंशिका और भाई अभिषेक के साथ छत पर पढ़ाई कर रही थी। होमवर्क करने के लिए अर्तिका कटर मुंह में दबा कर पेंसिल छील रही थी। पेंसिल का छिलका उसके मुंह में जाकर सांस नली में फंस गया। इसके बाद मासूम बच्ची जमीन पर गिरकर तड़पने लगी।

पतिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृत बच्ची गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्लास एक की छात्रा थी। इस घटना को लेकर सीएचसी के डॉक्टर सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि अगर बच्चों की एक्टिविटी पर नजर रखी जाए तो ऐसे हादसों से बचा जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button