Uncategorized

भिलाई के खुर्सीपार में पड़ोसियों ने किया युवक का मर्डर:प्रेम प्रसंग के चलते मारने की आशंका; मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

By Dinesh chourasiya

 भिलाई में 25 साल के एक युवक का मर्डर हुआ है। घटना आज यानि 30 अक्टूबर की है। पड़ोस के रहने वाले 5 लोगों ने मिलकर विक्की उर्फ धीरज सरोज की हत्या कर दी। बताया जा रहा है पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया है।

घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। परिवार के सदस्यों में नाराजगी भी है और शोक भी है। वहीं पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

मृतक विक्की उर्फ धीरज सरोज।
मृतक विक्की उर्फ धीरज सरोज।

बेटे को बुलाने के लिए लड़की घर आई थी

घटना के बाद मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि कोई लड़की उनके बेटे को घर में बुलाने आई थी, वह बिना बताए चला गया। फिर 4-5 लोग मिलकर मारने लगे। जब तक मां वहां पहुंचती तब उनके बेटे को मारकर लेटा दिए थे। मां पहुंची तो उनका बेटा खून से लथपथ पड़ा था।

मां ने कहा कि 15 दिन पहले की बात है। पड़ोसियों ने उनकी बेटी को भी गायब कर दिया था। 3-4 दिन परेशान रही। थाने के चक्कर काटी तब बेटी लौटी है। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।

मृतक की मां ने पड़ोसियों पर मारने का आरोप लगाया है।
मृतक की मां ने पड़ोसियों पर मारने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे युवक की हत्या हुई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सूरज और सुधांशु ने उनके बेटे को मारा है। पुलिस दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछकर रही है।

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक की टीम भी मौजूद है। जो घटना स्थल पर घेराबंदी कर सभी साक्ष्य को एकत्रित कर रही है।

खबर में और अपडेट जारी है…

Related Articles

Back to top button