छत्तीसगढ़

आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र को जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आयोजन

 

 

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 शिक्षक नगर में ताम्रकार घर्मशाला पानी टंकी के पास आज शिविर का आयोजन किया गया।भारतीय डाक विभाग की सहयोग से आधार नामांकन और अधतनीकरण सेवा जिसके अंतर्गत संशोधन, त्रुटि एवं मोबाइल नंबर दर्ज करने कार्य हेतु विशेष शिविर का आयोजन।इसके पर्व 3 दिनों तक लुचकी तालाब छेत्र में खटीक धर्मशाला में शिविर आयोजन हुआ,

3 दिनों में लगातार 100 लोगो ने आधारकार्ड संबंधी समस्या का सफलतापूर्वक हल हुआ।

चौथे दिन लगातार कल भी ताम्रकार धर्मशाला में यह कार्य किया जाना है शहर के किसी भी स्थान के लोग आ कर सेवा का लाभ ले सकेंगे।पार्षद व एमआइसी सदस्य मनदीप सिंह भाटिया ने वार्ड के नागरिको से आग्रह किया गया कि

आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र को जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आयोजन में पहुंचकर सेवा का लाभ लेवे। सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच शिविर आयोजित किया जाएगा।

आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।

मतदाता फॉर्म-6बी के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र के साथ अपने आधार नंबर का विवरण प्रदान करके दो दस्तावेजों को लिंक कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button