छत्तीसगढ़

पाँच दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर देवबलोदा में 13 फरवरी से 18 फरवरी तक

पाँच दिवसीय शिव महापुराण 13 फरवरी से 17 फरवरी तक रहा जिसमें 13फरवरी को माताओं और बहनों ने सुबह 10:00 बजे कलश यात्रा निकल कर प्राचीन शिव मंदिर से ग्राम देवबलोदा का भ्रमण कर यज्ञ शाला में समापन किया गया जिसमे लगभग 506 महिलाओं और बहनों ने इस कलश यात्रा शामिल हुए तत्पश्चात 4:00 बजे महंत श्री वेदप्रकाश जी महाराज जी का आगमन हुवा ज्ञानपीठ पर प्रथम दिवस की कथा शिव महापुराण प्रारंभ हुई और 15 फरवरी को गंगा आरती का बहुत ही सुंदर ढंग से कलश कार्यक्रम तालाब में सम्पन्न होगा 17 फरवरी रात्रि 8:00 बजे भगवान भोलेनाथ की बारात निकलेगी सुबह 7:00 बजे एवं संध्या 6:00 बजे भव्य महाकाल जी का भस्म आरती सम्पन्न होगा |

और 18 फरवरी महाशिवरात्रि का महापर्व है सुबह 5:00 बजे से भजन संगीत का कार्यक्रम प्रारंभ होकर शाम तक चलेगा सभी शिवभक्तों से निवेदन अधिक से अधिक संख्या में आकर इस महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ के शिवमहापुराण को अपने जीवन में ग्रहण करे व महापर्व को बहुत ही सुंदर ढंग से आप सभी मनाए ये हिन्दू धर्म का बहुत ही बड़ा और सुंदर पर्व है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिव भक्तों का विशेष योगदान और सभी के सहयोग से समस्त ग्रामवासी आस-पास के क्षेत्र के लोगो जितने भी हमारे दानदाता है सभी के सहयोग रहा कार्यक्रम का चौथा वर्ष सम्पन्न होने जा रहा है हम सभी दानदाताओं का ह्रदय से साधुवाद देते है धन्यवाद ज्ञापित करते है भगवान उनकी मनोकामना पूर्ण करे पूरे परिवार को सुख समृद्धि दे ऐसी कामना करता हूँ।

Related Articles

Back to top button