देश-विदेश

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व विधायक, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया वाहन

शिवपुरी : भोपाल से ग्वालियर जा रहे कांग्रेसी नेता फूल सिंह बरैया की गाड़ी देर रात देहरदा तिराहे के पास टकरा गई। हुआ यह कि बरैया गाड़ी के सामने जा रहे भूसे से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली में टैंकर जा घुसा जिससे ट्रॉली पलट गई। इसी बीच बरैया की गाड़ी भी वहां पहुंचते ही टैंकर से जा टकराई। लुकवासा चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

बताया जा रहा है कि भूसे से ओवरलोड भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब देहरदा तिराहे के पास से गुजर रही थी तभी पीछे से टैंकर उसके भूसे के रस्से में फंस गया जिससे ट्रॉली पलट गई। यह सब तब हुआ जब बरैया की गाड़ी मौके पर पहुंची तो वह भी अनियंत्रित होकर टैंकर से जा टकराई। इस हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया जबकि बरैया और उनके ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई।

 

Related Articles

Back to top button