Uncategorized

रायपुर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लूट :युवक को बेल्ट से पीटकर मोबाइल और एक्टिवा की चाबी लूटी, 2 आरोपी गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

रायपुर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और बेल्ट से हमला कर उसका मोबाइल फोन-एक्टिवा की चाबी लूट ली। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कंकालीपारा के पास 16 अक्टूबर की है।

पुलिस के मुताबिक, घटना की शिकायत मिलने के बाद टीम ने मौके का निरीक्षण किया और गवाहों से पूछताछ की। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने आपसी लेन-देन के विवाद में वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल किया गया लाल रंग का चमड़े का बेल्ट और एक्टिवा की चाबी जब्त की गई है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरेन्द्र सिंह तोमर (37), निवासी प्रिय नगर, अग्रवाल कॉलोनी, डीडी नगर और आकाश पाण्डेय (38), निवासी महोबा बाजार, राजीव नगर, आमानाका के रूप में हुई है।

दोनों को 17 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में अपराध क्रमांक 545/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) में कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button