
दुर्ग। 20 और 21 अक्टूबर को दशहरा, रावण दहन और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा के लिए दुर्ग पुलिस ने 766 जवानों की तैनाती की है।







जिले के कुल 706 आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, जिसमें दशहरे के 174 और विसर्जन के 532 स्थल शामिल हैं।
सुरक्षा को दो सेक्टर में बांटा गया है। सेक्टर-A दुर्ग-धमधा की जिम्मेदारी ASP ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा के पास है, जबकि सेक्टर-B भिलाई-पाटन की जिम्मेदारी ASP शहर सोबराज अग्रवाल संभालेंगे।
यातायात व्यवस्था के लिए 103 जवानों की अलग टीम और 3 जोन बनाए गए हैं। महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम तैनात की गई है। इसके अलावा SDRF, NDRF और अग्निशमन दल को भी अलर्ट पर रखा गया है।




—




