
रायपुर उत्तर से 2 बागियों का नॉमिनेशन:कांग्रेस से बागी होकर अजीत कुकरेजा ने निकाली नामांकन रैली, बीजेपी की बागी सावित्री जगत भी निर्दलीय लड़ेंगी
By Dinesh chourasiya
रायपुर उत्तर की सीट हमेशा की तरह इस बार भी हाईप्रोफाइल दिख रही है। सोमवार को कांग्रेस और बीजेपी के 2 नेताओं ने बागी होकर नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस नेता और पार्षद अजीत कुकरेजा बागी होकर निर्दलीय चुनावी मैदान में आ गए हैं। वहीं बीजेपी से बागी होकर सावित्री जगत ने भी गुरुवार को पूरे शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन रैली निकाली।
अजीत कुकरेजा कांग्रेस से प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन उनकी जगह मौजूदा विधायक कुलदीप जुनेजा को ही पार्टी ने टिकट दिया है। वहीं बीजेपी से सावित्री जगत ने टिकट की मांग की थी लेकिन पार्टी ने पुरंदर मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है।








गमछा-टी शर्ट लूटने मची होड़
रायपुर में बीजेपी की बागी सावित्री जगत सोमवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने निकलीं। नामांकन रैली में शामिल होने के लिए आकाशवाणी के ग्रास मेमोरियल मैदान में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे थे। इसी दौरान समर्थकों में टी-शर्ट और गमछा लूटने की होड़ लग गई। छीनाझपटी भी हुई।
कुकरेजा के समर्थक तिरंगा लिए निकले




वहीं कांग्रेस नेता अजीत कुकरेजा भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए रैली निकालकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। उन्होंने भी निर्दलीय अपना नामांकन दाखिल किया है। सिंधी समाज से किसी को टिकट नहीं मिलने के बाद कुकरेजा को सिंधी समाज का भी पूरा समर्थन मिल सकता है।
नामांकन का आखिरी दिन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी। दोनों ही चरण का रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा।







