छत्तीसगढ़

रामनवमी जुलूस में डीजे में नाचने के दौरान युवक को मारा था चाकू, फरार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी में रामनवमी जुलुस के दौरान चाकू मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम शुभम साहू है जो तेलीबांधा का ही रहने वाला है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि आरोपी ने श्याम नगर में डीजे की धुन पर नाचने के दौरान हाथ टकराने पर हुए विवाद के दौरान सुशांत सेंद्रे के पेट पर चाकू मारकर फरार हो गया था। घटना के बाद से तेलीबांधा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। वहीं पुलिस ने शनिवार की रात आरोपी को गिरफ्तारकर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button