छत्तीसगढ़

भिलाई में बारिश में जलभराव से तैरने लगी फ्रिज और वाशिंग मशीन:सुपेला आकाश गंगा मार्केट में दुकानों में भरा पानी, करोड़ों का नुकसान पानी निकासी के लिए जुटी निगम की टीम

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने कई शहरों की पानी निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। सबसे बुरा हाल भिलाई का रहा। यहां सुपेला स्थित आकाश गंगा मार्केट में कई दुकानों में पानी भर गया। पृथ्वी इलेक्ट्रॉनिक्स के अंदर तो 150 से अधिक फ्रिज, वाशिंग मशीन और माइक्रो वेब तैरते मिले। दुकान संचालक दुकान की हालत देखकर रोने लगा। उसका कहना है कि जल भराव से उसे बड़ा नुकसान हुआ है।

अराधना न्यूज़ की टीम जब ग्राउंड जीरो तक पहुंची तो आकाश गंगा मार्केट का हाल चौकाने वाला था। यहां कई दुकानों में घुटनों तक पानी भरा हुआ था। यहां की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान (पृथ्वी इलेक्ट्रॉनिक्स) के दुकान संचालक की नई डबल डोर, सिंगल डोर फ्रिज से लेकर वासिंग मशीन और माइक्रोवेब सहित सैकड़ों इलेक्ट्रॉनिक सामान पानी में तैरते हुए मिले।

पृथ्वी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में जलभराव
पृथ्वी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में जलभराव

दुकान संचालक अरविंद कुमार वर्मा का कहना है कि 40 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है। यह निर्माणाधीन अंडरब्रिज के चलते हैं। अंडर ब्रिज बनाने वालों ने यहां की नाली को इतना संकरा कर दिया है कि आकाशगंगा मार्केट का पानी निकल नहीं पाया। इससे पूरा सामान यहां की दर्जनों दुकानों में भर गया है। मुझे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान है पानी के चलते वो खराब हो गया है।

दुकान के अंदर पानी में तैरता इलेक्ट्रॉनिक्स सामान

कहा झांकने नहीं आए जिम्मेदार अधिकारी आयुक्त ने कहा सुबह से लगी है टीम
अरविंद वर्मा का कहना है कि शासन प्रशासन भिलाई को स्मार्ट सिटी बनाने की बात कह रहा है, लेकिन ये कभी नहीं होगा। उनका आरोप है कि पिछले चार-पांच घंटों से यहां सभी दुकानों में पानी भरा है। मार्केट में करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है, लेकिन न तो निगम का एक भी अधिकारी और नेता झांकने तक नहीं पहुंचा।

निगम की टीम पानी निकासी की व्यवस्था में जुटी
निगम की टीम पानी निकासी की व्यवस्था में जुटी

वहीं भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इस आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है कि सुबह से पानी निकासी की व्यवस्था में निगम की टीम लगी है। अधिकारी दुकान में जाकर क्या करेंगे। ये अव्यवस्था रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के चलते हुई है। वहां नाले को संकरा कर दिया गया है। निगम के अधिकारी उसे सही करने में लगे हुए हैं।

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में हुआ जल भराव
लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में हुआ जल भराव

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भरा पानी

वहीं दूसरी तरफ लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भी पूरा जलमग्न हो गया है। इसके ठीक बगल से स्थित महिंद्रा शोरूम की बड़ी बिल्डिंग का पूरा पानी अस्पताल परिसर में गिराया जा रहा है। इससे मरचुरी जाने वाले रास्ते और पार्किंग में पूरा पानी भर गया है। यहां के चिकित्सा अधीक्षक ने निगम आयुक्त को इस अव्यवस्था पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। महिला शोरूम का संचालक पहले ही अस्पताल की एक बड़ी जमीन पर कब्जा करके बैठा है। उसे भी खाली कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन और पार्षद ने निगम को पत्र लिखा है।

पानी में इलेक्ट्रानिक सामान डूबने से हुआ बड़ा नुकसान

सुपेला अंडरब्रिज में कमर से ऊपर तक भरा पानी

बारिश के चलते सुपेला और चंद्रामौर्या अंडरब्रिज पानी से पूरी तरह फुल हो गए हैं। यहां से गाड़ियां नहीं निकल पा रही है। जो गाड़ियां निकलने का प्रयास कर रही हैं तो पानी का भराव अधिक होने से फंस जा रही हैं। दोनों अंडर ब्रिज कई घंटे से जल भराव के चलते बंद हैं। इसके साथ ही सुपेला और शहर के अन्य कई क्षेत्रों में जल भराव के चलते रास्ते पानी से भर गए हैं।

Related Articles

Back to top button