छत्तीसगढ़

कांग्रेस की संकल्प शिविर में आरंग पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कहा- ईडी का डर दिखाकर सत्ता प्राप्त करना चाहती है बीजेपी

By Dinesh chourasiya

आरंग।: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कलई रोड़ स्थित राजीव भवन में आरंग विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस के नेतागण सम्मिलित हुए। इस दौरान नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को देश की सांप्रदायिक, जातिवादी ताकतों को हराने एवं सामाजिक समरसता व भाईचारा बनाए रखने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करने तथा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने , छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान, संस्कृति एवं परंपराओं की रक्षा करते हुए निष्ठापूर्वक काम करने का संकल्प दिलाया गया। क्षेत्रीय विधायक व नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधिकत करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व मेें बेहतर कार्य कर रही हैं।

लोक कल्याण के सभी कामों को प्राथमिकता में रख सभी कार्यों को पूरा किया जा रहा है। किसानों की कर्ज माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसे कृषि योजनाओं से किसान खुशहाल है और किसानों के जीवन स्तर में सुधार आया है। इसी तरह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय के माध्यम से गरीब व मध्यम परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दिलाने की व्यवस्था की गई। श्रमिक हित में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। सभी को सस्ती बिजली उपलब्ध कराकर आर्थिक लाभ पहुंचाने का काम हुआ है। सुलभ स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छ पेयजल के साथ मूलभूति सुविधा का विस्तार किया गया है। महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क (रीपा)व औद्योगिक नीति के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का भी काम हुआ है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से प्रदेश के लुप्त होती सांस्कृतिक परंपराओं व खेल विधाओं को निखाने का काम हुआ है। इसके साथ ही राम वन गमन परिपथ का निर्माण कर भगवान राम के छत्तीसगढ़ में पड़े पदचिन्हों को सवारने का काम भी कांग्रेस की भूपेश सरकार ने ही किया है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा के साथ साथ सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृति एवं धार्मिक क्षेत्र में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता मन भावनाओं को ध्यान में रख कर कार्य किया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व बस्तर सांसद दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की बीजेपी सरकार ईडी, सीबीई का डर दिखाकर सत्ता प्राप्त करना चाहती है। पूरे देश में नफरत का माहौल बनाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता इनकी ईडी व सीडी से डरने वाली नहीं है। हम राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में सामाजिक समरसता के मोहब्बत की दुकान खोलेंगे।

Related Articles

Back to top button