Uncategorized

RAIPUR ACCIDENT : तेज रफ़्तार कार और बाइक में भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, 2 गंभीर रूप से घायल 

 

 

 

रायपुर : RAIPUR ACCIDENT : राजधानी रायपुर के उमरिया नेशनल हाइवे NH 53 रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ  एक तेज रफ़्तार कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में दो अन्य बाइक सवार युवक घायल हो गए है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि ये घटना आज शाम करीब साढ़े 7 बजे की है, ग्राम उमरिया नेशनल हाइवे रोड पर टर्निंग इंडियन पेट्रोल पंप के सामने NH 53 में बाइक और एर्टिका कार में जोरदार टक्कर हो गई. बाइक में तीन लोग सवार थे, इस हादसे से एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीँ अन्य 2 लोगों को गंभीर चोट आई है जिन्हें 108 के माध्यम से इलाज के लिए PHC मंदिर हसौद ले जाया गया है.

इस हादसे में अर्जुन ध्रुव निवासी सिवनी की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक के शव को पीएम के लिए मेकाहारा रवाना किया गया है। दुर्घटना के बाद यातायात सुचारू रूप से चल रहा है.

 

Related Articles

Back to top button