छत्तीसगढ़

CG NEWS : बारिश से तबाही को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने हिमाचल प्रदेश के सीएम से फोन पर की बात, कहा – इस त्रासदी में सभी देशवासी एकजुट हैं

By Dinesh chourasiya

 

 

रायपुर। CG  : पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश इन दिनों फिर से बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड जैसी घटनाओं के लिए चर्चा में बना हुआ है। अकेले हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिनों में हुई लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटना में अब तक लगभग 71 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। वहीं इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से फोन पर बात की। वहां के हालातों पर चर्चा की और कहा की। वहीं इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी।

प्राकृतिक आपदा के कारण कठिन समय से गुजर रहे देवभूमि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से फोन पर बात कर वहां के हालातों पर परिचर्चा की है। इस त्रासदी में सभी देशवासी एकजुट हैं। हर प्रकार के आवश्यक प्रयासों में हम साथ खड़े हैं।

 

 

 

 

बता दें कि हिमाचल में बरसात हर साल कहर बरपाती है। पहाड़ खिसकते हैं और लैंडस्लाइड के मामले सामने आते हैं। ऐसे में अकेले बरसात से औसतन एक हजार करोड़ रुपये का नुकसान होता है, लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि काफी संख्या में लोगों की जिंदगियां भी खत्म हो जाती हैं।

Related Articles

Back to top button