छत्तीसगढ़

BIG NEWS : निर्वाचन आयोग ने आईएएस सुरुचि सिंह के ट्रांसफर पर लगाया रोक, देखें आदेश 

By Dinesh chourasiya

 

 

रायपुर। BIG NEWS : निर्वाचन आयोग ने आईएएस सुरुचि सिंह के ट्रांसफर पर लगाया रोक लगा दिया है। राज्‍य की मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी ने आज ही इस संबंध में आदेश जारी किया है।

 

 

राजधानी रायपुर का पड़ोसी जिला बेमेतरा की महिला एसडीएम सुरुचि सिंह भूमाफियाओं से दमदारी से लोहा ले रही हैं। उन्होंने अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमाफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। आलम यह है कि पिछले दिसंबर से एक भी ऐसी जमीनों की रजिस्ट्री नहीं हुई है, जो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से एपू्रव्ड नहीं है। बेमेतरा के लोगों ने उनके शिकायत की थी कि नए जिले बेमेतरा में बिना लेआउट और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से अनुमति बड़ी संख्या में प्लाटिंग की जा रही है। एसडीएम ने इसकी जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर उन्होंने अवैध प्लाटिंग का खेल करने वाले तीन लोगों के खिलाफ नोटिस थमा दी कि क्यों न उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।  

 

Related Articles

Back to top button