छत्तीसगढ़

दुर्ग में शराब दुकान से 11 लाख कैश ले उड़े चोर CCTV में कैद हुए वारदात, थाने से महज 2KM की दूरी पर है शराब भट्ठी पुलिस महकमे मचा हड़कंप

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में शराब दुकान से 11 लाख की चोरी। - Dainik Bhaskar
 दुर्ग शहर के नयापारा शराब दुकान में चोरों ने गल्ले से 11 लाख रुपए पार कर दिए। सीसीटीवी फुटेज में दर्ज समय के अनुसार चोरी की घटना को गुरुवार की रात 2:30 बजे के आसापास अंजाम दिया गया है।

शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई। दुर्ग कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

शराब दुकान में लाखों की चोरी।

11 लाख रुपए उड़ा ले गए चोर

चोरी करने वाले आरोपियों की संख्या लगभग चार के आसपास बताई जा रही है। यह शराब दुकान बीआईएस कंपनी (मुंबई इंट्रारग्रेटेड सीक्रेट इंडिया लिमिटेड कंपनी) संचालित कर रही है। आरोपियों ने शराब दुकान में रखे गल्ले से लगभग 11 लाख रुपए पार कर दिए।

दुकान से जुड़े लोगों पर भी संदेह

शराब दुकानों की सुरक्षा के लिए एक चौकीदार की तैनाती की जाती है। इसके बावजूद इस तरह से चोरी की घटना को अंजाम देना कहीं-कहीं संदेह को भी जन्म दे रहा है कि क्या इस घटना में शराब दुकान से जुड़े लोग भी शामिल हो सकते हैं?

कोतवाली थाने से महज 2 किलोमीटर दूर चोरी

दुर्ग नगर सीएसपी चिराग जैन ने चोरी की इस घटना के संबंध में जांच जारी होने की बात कहकर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। दुर्ग कोतवाली से महज 2 किलोमीटर दूरी पर हुए इस लाखों की चोरी की घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button