
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में मोहर्रम पर निकला ताजिया जुलूस:जगह-जगह हुआ इस्तकबाल; इमाम हुसैन की शहादत को किया याद
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ में मुस्लिम समाज ने बुधवार को मातमी त्योहार मोहर्रम मनाया। लोगों ने ताजिया जुलूस निकाला। इसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जगह-जगह पर ताजिए का स्वागत किया गया। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था।
रायपुर में ताज नगर इमामबाड़ा से ताजिया निकलकर शहर के विभिन्न चौंक-चौराहों से होते हुए करबला तालाब तक पहुंचा। वहीं दुर्ग, बिलासपुर, बलरामपुर, जशपुर में भी ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होकर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।














