Uncategorized

दुर्ग जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म:इंस्टाग्राम पर हुई जान पहचान, एक्सीडेंट के बहाने बुलाया MP, फिर बनाए शारीरिक संबंध अब आरोपी पहुंचा जेल 

By Dinesh chourasiya

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

 दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के एक युवक ने नाबालिग को अपने पास बुलाया और शादी का वाद कर लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा।

घटना का खुलासा तब हुआ, जब 12 जून 2024 को पीड़िता के पिता धमधा थाना में शिकायत दर्ज करने आए। उन्होंने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है।

एमपी के सीहोर से नाबालिग बरामद

दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश में जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। विवेचना में पता चला कि आरोपी और पीड़िता दोनों एक साथ मध्य प्रदेश के सीहोर में है। टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग और आरोपी आकाश सूर्यवंशी को पकड़ा।

इंस्टाग्राम से हुई जान पहचान

पूछताछ में पीड़िता ने पूरी घटना के बारे में बताया कि करीब 3 साल पहले आकाश सूर्यवंशी नाम के लड़के से इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान शुरू हुई। इसके बाद आपस में एक दूसरे का मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुआ, फिर दोनों आपस में फोन से घंटो बातचीत करते रहे।

फोन से ही शादी के लिए प्रपोज किया

धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला प्यार में बदल गया। आपस में बातचीत करते हुए लगभग तीन-चार माह के बाद आरोपी आकाश सूर्यवंशी ने नाबालिग को फोन से ही शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया। नाबालिग के जन्मदिन पर आरोपी छत्तीसगढ़ आया। मुलाकात के बाद लड़का वापस अपने घर चला गया।

एक्सीडेंट की झूठी जानकारी देकर बुलाया

अचानक आरोपी लड़के ने 2 जून 2024 को नाबालिग को वीडियो कॉल करके अपने एक्सीडेंट होने की झूठी जानकारी देते हुए अपने पास सीहोर आने के लिए राजी कर लिया। पीड़िता भी आरोपी लड़के के झांसे में आकर 13 जून 2024 को राणा उदय अस्पताल सीहोर पहुंची।

सिंदूर भरा, मंगलसूत्र पहनाकर की शादी

जहां से आरोपी नाबालिग को अपने घर ले गया और 20 जून 2024 को नाबालिग को बहला फुसलाकर कर शादी का झांसा देते हुए लड़की की मांग में सिंदूर भर कर मंगलसूत्र पहना के शादी कर ली। आरोपी ने शादी करने के बाद पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।

Related Articles

Back to top button