छत्तीसगढ़

CG के बलौदाबाजार हिंसा मामले पर…कांग्रेस विधायक देवेंद्र को पुलिस का नोटिस:पूछताछ के लिए आज बुलाया, लिखा-नहीं आना जांच में असहयोग माना जाएगा; प्रदर्शन में थे मौजूद

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने नोटिस भेजा है। उन्हें मंगलवार (9 जुलाई) को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि वे कल दिल्ली में रहेंगे, इसलिए पूछताछ के लिए बलौदाबाजार नहीं जाएंगे।।

वहीं नोटिस में लिखा है कि, आपकी अनुपस्थिति को जांच में असहयोग माना जाएगा। देवेंद्र यादव 10 जून को हुई हिंसा के दिन समाज के प्रदर्शन में कुछ देर के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पहले यह भी कहा था कि, जो रैली में सिर्फ समर्थन देने आए थे, उन्हें भी पुलिस गिरफ्तार कर रही है।

पुलिस की ओर से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस भेजकर बलौदाबाजार सिटी कोतवाली बुलाया गया है।

जानिए क्यों मिला नोटिस…

बलौदाबाजार में जिस दिन समाज का प्रदर्शन था, उसमें देवेंद्र यादव शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया में भी इसका वीडियो पोस्ट किया था। हिंसा की खबरों के बाद से ही इन नेताओं की वहां उपस्थिति पर सवाल उठ रहे थे।

छत्तीसगढ़ सरकार के तीन मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और बिलाईगढ़ की विधायक कविता प्राण लहरे पर सतनामी समाज के लोगों को भड़काने का आरोप लगाया था।

इस दौरान तीनों मंत्रियों ने इन नेताओं के विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें जारी करते हुए मामले की न्यायिक जांच की बात कही था उन्होंने कहा कि लोगों को भड़काने के आरोप में कांग्रेस के नेताओं पर भी कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button