Uncategorized

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का आज दुर्ग दौरा:महिला वकीलों को करेंगे सम्मानित, जिला कोर्ट में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा गुरुवार को दुर्ग प्रवास पर रहेंगे। वो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित अधिवक्ता संघ दुर्ग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दुर्ग अधिवक्ता संघ ने 7 मार्च की शाम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिला कोर्ट परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया है। इसमें न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर खासतौर पर शामिल हो रहे हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने शाम को 4.30 बजे आने की सहमति दी है। वे यहां सभी न्यायिक अधिकारीगण अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों और सामान्य अधिवक्ताओं को सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व और देश के विकास में महिलाओं की विशेष भागीदारी के विषय पर कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

Related Articles

Back to top button