छत्तीसगढ़

-प्रतिबंधित पॉलीथिन बिक्री करने वालो के खिलाफ होगी जब्त के साथ सख्त कार्यवाही:आयुक्त

दुर्ग/नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे शहर का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। आयुक्त प्रकाश सर्वे सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में आज अलसुबह शहर के बाजार परिसर महिला समृद्धि बाजार, इंद्रिरा मार्केट,हटरी बाजार पटवा लाइन का सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।

शहर के बाजार परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को साफ सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए निर्देश दिए। बाजार क्षेत्र सफाई व्यवस्था देखते हुए बाजार परिसर को बेहतर साफ-सफाई सुविधा मुहैया कराने के लिए सब्जी विक्रेताओं से फीडबैक लिया। कहा कि दुकान से निकलने वाले कचरे को दुकान के बाहर सड़क पर न फेंके, कचरा को एकत्रित करके निगम की गाड़ी को ही दें।

वही महिला समृद्धि बाजार में सब्जी पसरा फल ठेले व अन्य दुकानदारो के खिलाफ प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने पर जुर्माना की कार्यवाही करने के लिए बाजार अधिकारी को निर्देश दिए। वही पूरा मार्केट का सघन निरीक्षण किया। समृद्धि बाजार क्षेत्र व अन्य जगहों में जलभराव की स्थिति का भी निरीक्षण किया। जहा खाली प्लाट एवं अन्य जगहों में पानी जमा हुआ तथा पानी निकासी की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सफाई को लेकर बाजार क्षेत्र में सड़क के किनारे ठेला लगाकर फल, चाय, नाश्ता एवं पसरा लगाकर व्यवसाय करने वाले को कचरा डस्टबिन में डालने की हिदायत दी और नियमित रूप से अपने ठेले के आसपास सफाई रखने के निर्देश दिए । निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सड़क के किनारे कचरे को व्यवस्थित तरीके से डालने पर उन्होंने वहां के सब्जी व्यवसायियों से चर्चा की, सफाई हम सबकी जिम्मेदारी है,

सड़क व इधर उधर न फेककर व्यवस्थित तरीके से जैसे सड़े गले सब्जी व कचरा रखने पर सफाई कर्मचारी इसे आसानी से उठा सकते हैं। उन्होंने सफाई को लेकर सब्जी व्यवसायियों से बात की और सफाई के लिए सहयोग करने कहा। स्वास्थ्य विभाग अमला व आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button