Uncategorized

ED कार्यालय का घेरावः सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, बोले- 85वां महाधिवेशन होकर रहेगा 

ED कार्यालय का घेरावः सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, बोले- 85वां महाधिवेशन होकर रहेगा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई का अब जोरो से विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस के नेताओं समेत प्रदेशभर के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए है। आज कांग्रेस ने राजधानी रायपुर स्थित ईडी कार्यालय का घेराव किया। इस घेराव में हजारांं की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।

Read More: ED की कार्रवाई के बीच विधायक देवेंद्र यादव का ट्वीट आया सामने: कहा- ‘ना कभी डरा हूं.. ना कभी डरूंगा’

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा की “EDगर्दी” को समझ चुकी है… आज छत्तीसगढ़ की सड़कें चीख-चीख कर कह रही है- जब जब मोदी डरता है, ED को आगे करता है। #लड़ेंगे_जीतेंगे. मोदी सरकार यदि यह सोचती है कि सत्ता के षड्यंत्रों से वह कांग्रेस को उसके उद्देश्य से, जनता की आवाज उठाने से रोक लेगी तो यह उसकी भूल है।

मोदी जी आपकी अत्याचार हमारे इरादे मजबूत बनाते हैं, हम न डरे थे, न डरेंगे। भाजपा नहीं चाहती कि देश के मूल मुद्दों पर चिंतन हो, सुरसा की तरह मुँह फाड़ रही महंगाई, बेरोजगारी पर बात हो, आम जनता की पीड़ा को आवाज मिले। ED के यह छापे हमें हमारे लक्ष्य से नहीं डिगा सकते, 85वां महाधिवेशन होकर रहेगा।

तानाशाह डरा हुआ है। कांग्रेस के अधिवेशन से पहले छत्तीसगढ़ में हमारे नेताओं पर ED के छापे मरवाए गए। इन्हें लगता है हम डर जाएंगे। ये कांग्रेस है.. जिसने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, देश को आजादी दिलाई। हम अंग्रेजों के गुलामों से डरेंगे? गजब गलतफहमी पाल रखी है। #लड़ेंगे_जीतेंगे.

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button