छत्तीसगढ़

छग के इस जिले में 206 संविदा स्वास्थ्य कर्मी की नौकरी ख़त्म.. सभी बर्खास्त कर्मी RHO

By Dinesh chourasiya

 

बिलासपुर: नियमितीकरण और अन्य मांगो को लेकर कामबंद कर हड़ताल पर जाने वाले स्वस्थ्य विभाग के कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है।  जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने विधिवत आदेश जारी कर दिया है। इतनी बड़ी कार्रवाई से जिलेभर के संविदा कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी को इससे पहले नोटिश भी जारी किया गया था। संभवतः उनके जवाब से असंतुष्ट स्वास्थ्य विभाग ने उनकी सेवा समाप्त कर दी है।

दरअसल जिन कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई है वे सभी न्यायधानी बिलासपुर से है। सभी जिले के अलग अलग इलाको में आरएमओ के तौर पर संविदा के तहत सेवारत थे। पिछले दिनों सभी पर एस्मा लागू किया था। सरकार ने सभी को हड़ताल ख़त्म कर तत्काल काम पर लौट आने की चेतावनी दी थी। इन आदेश के बाद कई कर्मचारियों ने वापसी की थी लेकिन कुछ अपनी मांगो पर अड़े हुए थे

3 जुलाई को लागू हुआ था एस्मा
बता दे कि पिछले महीने बीजापुर जिले में 211 संविदाकर्मियों पर एस्मा लगाने के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। गौरतलब है कि नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदाकर्मी बीते 3 जुलाई से हड़ताल कर रहे थे। सरकार ने 11 जुलाई को हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य विभाग के कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया था।

Related Articles

Back to top button