Uncategorized

भिलाई सुपेला संडे मार्केट में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने कार्रवाई; शिवलिंग चबूतरा हटाने पर विवाद; व्यापारियों ने पुलिस-निगम टीम को कराया नाश्ता

By Dinesh chourasiya

दुर्ग शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गईहै। भिलाई नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने रविवार सुबह सुपेला संडे मार्केट से पूरा बेजा कब्जा हटा दिया है। मार्केट में 150 दुकानों के बाहर लगने वाले ठेले और अस्थायी निर्माण पर कार्रवाई हुई।

स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच बहस की स्थिति बनी।
पुलिस बल की मौजदूगी में हुई कार्रवाई।

6 थानों की पुलिस बल की तैनाती में हुई कार्रवाई

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीम सुबह 6 बजे मौके पर पहुंची और अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानें और अस्थायी निर्माण को हटाया गया।

विरोध की आशंका को देखते हुए सुपेला, छावनी, खुर्सीपार, सेक्टर-6 कोतवाली और जामुल थाने की पुलिस टीमों को तैनात किया गया था। महिला पुलिस बल भी कार्रवाई में शामिल रही।

कार्रवाई से पहले ही शनिवार देर रात सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सूचना दे दी गई थी। हालांकि आज कार्रवाई की कार्रवाई पूरी हुई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है अगले रविवार को भी यह कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button