छत्तीसगढ़

निगमायुक्त रोहित व्यास ने शौचालय का किया औचक निरीक्षण, मौके पर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

भिलाई नगर/ भिलाई नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास ने सर्वप्रथम अधिकारियों से शौचालय के अपडेट को लेकर बैठक में जानकारी ली तथा प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक कार्य की वस्तुस्थिति का अवलोकन करने स्वयं शौचालयों के औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक जोन की सूची के अनुसार रैंडम शौचालयों का निरीक्षण किया।

इस मुताबिक उन्होंने सर्वप्रथम जोन क्रमांक एक नेहरू नगर क्षेत्र अंतर्गत जुनवानी शौचालय का जायजा लिया। अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने शौचालय के अपडेशन का स्वयं निरीक्षण किया तथा मौके पर अधिकारियों को खामी भी सुधारने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि आयुक्त के द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान सामुदायिक शौचालय एवं सार्वजनिक शौचालयों में आवश्यक सुविधा के तहत शौचालय में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए उन्होंने समस्त जोन आयुक्त को निरीक्षण करने भी कहा था।

निरीक्षण के अनुसार शौचालयों में पाए जाने वाली कमी को दूर करने कहा था और इसकी रिपोर्ट भी मांगी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर शौचालय में सुविधाएं मिल रही है या नहीं, आवश्यक व्यवस्थाएं है या नहीं इसके लिए आयुक्त ने मौके पर शौचालयों का निरीक्षण किया है। निगमायुक्त रोहित व्यास ने जोन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी जोन क्षेत्रों में निर्मित शौचालयों में शिकायतें प्राप्त न हो और जहां एजेंसी सुनिश्चित किया गया है वहां केयरटेकर समय में मौजूद रहे अन्यथा एजेंसी को नोटिस जारी किया जाएगा और केयरटेकर पर भी करवाई की जाएगी।

बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत भिलाई निगम द्वारा इसके मापदंडों के अनुरूप कार्य किया जा रहा है और भिलाई को टॉप रैंकिंग में लाने प्रयास किया जा रहा है। सभी जोन क्षेत्र में शौचालय की बात करें तो जोन क्रमांक एक में लगभग 23, जोन क्रमांक 2 में 30, जोन क्रमांक 3 में 23 तथा जोन क्रमांक 4 में 42 शौचालय निर्मित है। इन सभी शौचालय का निरीक्षण जोन के अधिकारियों के द्वारा किए जाने के निर्देश आयुक्त ने दिए हैं।

Related Articles

Back to top button