दुर्ग जिले में आरक्षक और प्रधान आरक्षक सस्पेंड: खाकी की आड़ में ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली और ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी ने लिया एक्शन
By Dinesh chourasiya
दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने प्रधान आरक्षक विजय साहू और आरक्षक लव पाण्डेय को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने आदेश भी जारी कर दिया है।
आदेश के मुताबिक, आरक्षक लव पाण्डेय दुर्ग कोतवाली थाने में पदस्थ है। उसने 24 मई 2024 को आकस्मिक अवकाश के लिए आवेदन दिया था। फिर 30 मई वापस ड्यूटी ज्वाइन करना था। लेकिन वो नहीं पहुंचा। इसलिए लापरवाही बरतने पर एक्शन लिया गया है।








जामुल थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय साहू भी सस्पेंड
वहीं, जामुल थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय साहू को भी एसपी दुर्ग ने सस्पेंड किया है। प्रधान आरक्षक विजय साहू के ऊपर निजी सीमेंट फैक्ट्री में कोयला परिवहन करने वाले ट्रकों से अवैध वसूली करने का आरोप है।

प्रधान आरक्षक विजय साहू जामुल थाने में पदस्थ रहते हुए कोयला ट्रांसपोर्ट किए जाने वाले ट्रकों को रोककर उनके चालकों से अवैध रूप से पैसों की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर उसे निलंबित कर रक्षित केन्द्र में अटैच कर दिया गया है।











