छत्तीसगढ़
MP के पीथमपुर की पाइप फैक्ट्री में लगी आग:15 से ज्यादा दमकलें बुझाने में जुटीं; पानी की सप्लाई में दिक्कत की वजह से नहीं बुझ सकी आग
By Dinesh chourasiya

धार के पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक पाइप फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 7 बजे लगी आग आठ घंटे बाद भी बुझाई नहीं जा सकी। घटना सेक्टर तीन स्थित सिग्नेट पीवीसी फैक्ट्री की है। फैक्ट्री में बड़ी संख्या में पाइप रखे हुए थे, इसलिए आग तेजी से भड़क गई। इसका धुआं करीब 10 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है।
पीथमपुर, इंदौर, धार और बदनावर की 15 से ज्यादा दमकलें आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही हैं। आग पर काबू पाने के लिए पानी फोम के साथ ही अब रेत का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके लिए तीन डंपर रेत मंगवाई गई है।







प्राथमिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है। मजदूरों की पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे शुरू होती है, इसलिए घटना के वक्त फैक्ट्री में कोई नहीं था। एहतियात के तौर पर एम्बुलेंस तैयार रखी गई है।







