छत्तीसगढ़

दुर्ग में चल रहा घटिया नाली का निर्माण:औचक निरीक्षण पर पहुंचे महापौर, ठेकेदार को जमकर लगाई फटकार

By Dinesh chourasiya

दुर्ग निगम केंद्रीय जेल रोड और क्रिश्चयन कब्रिस्तान से मालवीनगर चौक तक करोड़ों रुपए की लागत से सड़क किनारे पक्की नाली का निर्माण करा रहा है। निगम ने जिस ठेकेदार को यह कार्य दिया है उसके द्वारा घटिया स्तर का कार्य किया जा रहा है। इसकी शिकायत होने पर दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल अधिकारियों के साथ वहां निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंगलवार दोपहर महापौर धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी सदस्यों व पार्षद सहित निगम के अफसरों के साथ दुर्ग केंद्रीय जेल स्थित क्रिश्चयन कब्रिस्तान से मालवीय नगर चौक तक चल रहे नाली निर्माण का निरीक्षण किया। यह एक करोड़ की लागत से पक्की नाली का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान महापौर ने गुणवत्ता के साथ साथ पानी के सही बहाव पर ध्यान देने को कहा।

समय पर काम पूरा करने के लिए ठेकेदार कौ लगाई फटकार
समय पर काम पूरा करने के लिए ठेकेदार कौ लगाई फटकार

गुणवत्ता को लेकर उन्होंने ठेकेदार को को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जिस मानक से नाली का निर्माण किया जाना है उसमें समझौता नहीं किया जाएगा। यदि गुणवत्ता में कहीं भी कोई कमी हुई तो निर्माण को दोबारा से बनाना पड़ेगा। इसके साथ ही सड़क पर पड़ी रेत, गिट्टी और खड़ी मशीनों को लेकर भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इससे आवागमन बाधित हो रहा है। इसलिए मटेरियल और मशीन के लिए दूसरी जगह की व्यवस्था करें।

निरीक्षण के दौरान वित्त विभाग के प्रभारी दीपक साहू, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर, पार्षद भास्कर कुंडले, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, उपअभियंता करण यादव और ठेकेदार मौजूद रहा।

तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

महापौर ने ठेकेदार को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जायेगा। साथ ही साथ तय सीमा के अंदर काम को पूरा किया जाए। ऐसा ना होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने सड़क किनारे रिक्त स्थानों के समीप पौधा रोपण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button