CRIME

भिलाई में पेड़ पर लटतकी मिली युवक की लाश:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

By Dinesh chourasiya

मृतक राकेश सिन्हा - Dainik Bhaskar

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश मिली है। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए मरचुरी भिजवाया। इधर मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें बुधवार सुबह 5 बजे सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के खेदामारा में एक पेड़ से लटकती युवक की लाश देखी गई है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

 

पूछताछ के दौरान युवक के घरवाले वहां पहुंचे। उन्होंने उसकी पहचान खेदारमारा निवासी राकेश सिन्हा के नाम से की। उन्होंने बताया कि राकेश आटो चलाता है। उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने घटना स्थल से राकेश की बाइक को भी जब्त किया है। उसके पास से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत फांसी लगाने से हुई या अन्य कारण से ये पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

शव को पीएम के लिए भेजा गया।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राकेश के बड़े पिता छबिलाल सिन्हा ने बताया कि राकेश मंगलवार शाम को घर से निकला था, लेकिन रात तक घर वापस नहीं आया। वो लोग उसकी चारों तरफ तलाश कर रहे थे। इसी दौरान सुबह 6 बजे उन्हें सूचना मिली की एक युवक का शव पेड़ से लटका है। जब वो लोग वहां पहुंचे तो देखा कि राकेश फंदे से लटका है। उसके पास ही उसकी बाइक खड़ी है। बाइक की हेडलाइट और इंडीकेटर टूटा है। उनका कहना है कि यदि राकेश से बाइक गिरी होती तो वो मौके पर गरी हुई होती। उसे खड़ा किसने कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी ने उसकी हत्या करके उसे फंदे पर लटकाया है। हालांकि परिजनों ने किसी पर भी कोई संदेह नहीं जताया है।

Related Articles

Back to top button