Uncategorized

CG में : शादी के घर में पसरा मातम, बहन की डोली उठने से पहले ही सड़क हादसे में भाई की मौत

By Dinesh chourasiya

 

जांजगीर।: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां FCI गोदाम के पास सड़क किनारे तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गयी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलीडीह का है। मृतक का नाम मंथन हैं, जो अकलतरा का रहने वाला है। मृतक मंथन की बहन की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। वहीं बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठने से पुरे गांव में मातम पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मंथन की बड़ी बहन की शादी घर पर चल रही थी। हल्दी के बाद वो किसी काम से बाइक से घर से निकला था, जिसकी जानकारी परिवार के किसी अन्य सदस्य को नहीं थी। जब वो FCI गोदाम के पास पहुंचा, तो तेज रफ्तार में उसकी बाइक पेड़ से टकरा गयी। घटना में मंथन के सिर पर गंभीर चोट आयी, जिसमें उसकी मौत हो गयी।

मृतक मंथन की बड़ी बहन की शादी हो रही थी, मौत के दिन ही बारात आने वाली थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। बहन की बारात 8 बजे आने वाली थीं। उससे पहले ही युवक मंथन की मौत हो गई है। शादी वाले घर में खुशी के बजाय मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button