छत्तीसगढ़

BHILAI BREKING NEWS: पिता की दरिंदगी की शिकार हुई नाबालिग बेटी, शराब के नशे में किया दुष्कर्म… मां ने दर्ज कराई FIR जामुल थाना में

“BHILAI BREKING NEWS: पिता की दरिंदगी की शिकार हुई नाबालिग बेटी, शराब के नशे में किया दुष्कर्म… मां ने दर्ज कराई FIR जामुल थाना में

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में एक पिता की दरिंदगी सामने आई है। आदतन शराबी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद घर से चला गया। कामकाजी मां शाम को घर पहुंची तो नाबालिग ने डरते हुए सारी बात बताई। इसके बाद मां ने जामुल थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद जामुल पुलिस ने धारा 376, 506, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 25 मार्च की है। 26 मार्च को जामुल की रहने वाली महिला थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ अपनी की बेटी से दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह कामकाजी महिला है और उसके पति निठल्ले हैं और शराब पीने के आदी हैं। 25 मार्च को वह जब काम पर गई तो पीछे से उसके पति शराब के नशे में घर पहुंचे। इस दौरान घर पर उनकी 13 साल की बेटी व 10 साल का बेटा ही थे।

महिला ने बताया कि जब उसका पति घर पहुंचा तो बेटी सो रही थी और बेटा खेल रहा था। इसके बाद उसक पति ने बेटे को पहले बाहर जाने को कह दिया और उसके बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बेटी को यह बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया वह जब शाम को घर पहुंची तो बेटी डरी सहमी से बैठी हुई थी और उसने सारी बात बताई। इसके बाद महिला शिकायत दर्ज कराने जामुल थाने पहुंची।

Related Articles

Back to top button