
नशा तस्कर से रिश्वत लेने के आरोप में फंसे DIG, 10 लाख रुपए की रिश्वत का मामला
चंडीगढ़ -पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए DIG इंदरबीर को रिश्वतकांड में नामजद किया है। यह मामला एक तस्कर से 10 लाख रुपए रिश्वत लेने का है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। DIG इंदरबीर सिंह पर आरोप लगा है कि उन्होंने नशा तस्कर से 10 लाख रुपए रिश्वत लिए। भिखीविंड पुलिस ने 20 जून 2022 को नशा तस्कर को काबू किया था। उससे पूछताछ में कई पुलिस अधिकारियों का नाम सामने आए।
फिर भिखीविंड पुलिस द्वारा 6 जुलाई 2022 को DSP लखबीर संधू को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ में फिरोजपुर के तत्कालीन DIG इंदरबीर सिंह का नाम सामने आने पर अब उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।







पिछले साल जुलाई में विधानसभा हलका खेमकरण के गांव बोपाराय निवासी नशा तस्कर पिशोरा सिंह के मामले को रफा-दफा करने के लिए विजिलेंस ने 10 लाख की रिश्वत लेने के मामले में फरीदकोट के डीएसपी लखबीर सिंह संधू को गिरफ्तार किया था। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो के डीआइजी राहुल कुमार, अमृतसर के एसएसपी वरिंदर सिंह संधू और फिरोजपुर के एसएसपी गुरमीत सिंह की तीन सदस्यों वाले विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। विजिलेंस ने डीएसपी लखबीर संधू को गोइंदवाल साहिब की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की तो जांच टीम के हाथ मोबाइल की कुछ रिकॉर्डिंग लगी थी।






