
74 वें गणतंत्र पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम में फहराया तिरंगा
दुर्ग। नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग मुख्य कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर शहर के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकमानाए दी। महापौर ने कहा शहर विधायक अरुण वोरा जी के मार्गदर्शन में ही हम सबको संबल और आत्मविश्वास है। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों मेरा अपना परिवार है आप सभी का सहयोग मुझे हमेशा मिलता रहा है, मंच के माध्यम से उन्होंने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया ।








महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने संदेश में कहा भारत का संविधान हमें अधिकार के साथ कर्तव्य भी विरासत में दिया है। इस मूल भावना का पालन हम करें और नागरिक सुविधाओं के साथ एक विकसित संपन्न समाज का निर्माण करें इस दिशा में मिलकर हम काम करेगें।इस अवसर पर सभापति राजेंश यादव ने निगम के अधिकारियों कर्मचारियों सहित मौजूद सभी को 74 वें गणतंत्र की बधाई और शुभकामनाए दिये।

नगर पालिक निगम दुर्ग के ध्वजारोहरण कार्यक्रम में महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि बहुत ही हर्ष और सौभाग्य की बात है कि 74 वाॅ गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज हम नगर निगम के मुख्यालय में निगम अधिकारियों और कमचारियों के बीच झण्डा रोहण कर पर्व को मना रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप हमर दुर्ग-हमर घर की परिकल्पना को सभी एमआईसी मेम्बर, पार्षदगणों तथा आप सभी के सहयोग से पूरा करेगें और राज्य सरकार के 4 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई।





कार्यक्रम के अवसर पर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम मुख्य कार्यालय के झण्डा रोहण कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल,पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा,सभापति राजेंश यादव, एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी, दीपक साहू, संजय कोहले, भोला महोबिया, ऋषभ जैन,हमीद खोखर, शंकर ठाकुर, सत्यवती वर्मा,श्रद्धा सोनी, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज,निर्मला साहू,एल्डरमेन अजय गुप्ता, रत्ना नारमदेव,जगमोहन ढीमर,कृष्णा देवांगन,पार्षदगणों और निगम अधिकारियों कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुये 74 वें गणतंत्र की बधाई और शुभकामनाए दिये।
महापौर ने कहा समाज के सभी वर्ग संविधान की धारणाओं और उसके विचार पर शहर का विकास करेगें। संविधान की यही समता-समानता की मूल भावना है। यही विचार हम सभी के दिलों में इस 74 वें गणतंत्र पर होना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन निगम सहायक भवन अधिकारी एवं उपअभियंता गिरीश दीवान द्वारा किया गया और कार्यक्रम का समापन कर लेखाधिकारी आरके बोरकर ने आभार व्यक्त किया







