Uncategorized

ब्लैंक चेक में 25 लाख भरकर वसूली की कोशिश:दुर्ग पुलिस ने रायपुर के सूदखोर आरोपी को किया गिरफ्तार,बच्चों को उठाने की दी थी धमकी

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में सूदखोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार - Dainik Bhaskar

दुर्ग पुलिस ने सूदखोरी के मामले में रायपुर निवासी शब्बीर जैदी को गिरफ्तार किया है। सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, ग्राम हनोदा ( बोरसी ) निवासी नागेश्वर प्रसाद चंद्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी।

नागेश्वर ने 2024 में अपने कॉलेज बैचमेट शब्बीर जैदी से 1,44,400 रुपए उधार लिए थे। उन्होंने ब्याज सहित 1,64,800 रुपए वापस भी कर दिए। आरोपी ने कर्ज देते समय एक ब्लैंक चेक लिया था। बाद में उसने चेक में 25 लाख रुपए की राशि भर दी।

रकम न देने पर बच्चों को उठाने की दी धमकी

आरोपी ने वकील के माध्यम से वसूली का नोटिस भेजा। उसने पीड़ित के घर और पैतृक कृषि भूमि के दस्तावेज भी अपने पास रख लिए। 27 जुलाई 2025 को आरोपी पीड़ित के घर पहुंचा। रकम न देने पर उसने बच्चों को उठाने की धमकी दी।

धमकियों से परेशान होकर पुलिस में की शिकायत

जांच में पता चला कि आरोपी ने पीड़ित को रायपुर बुलाया। वहां उस पर 25 लाख रुपए देने का दबाव बनाया। इस दौरान उसने वीडियो भी रिकॉर्ड किया। लगातार धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 278/2025, धारा 308(2),(5), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button