छत्तीसगढ़

महाअष्टमी पर हवन कर परंपरागत रूप से कन्याओं के चरण धोए और आरती उतारी, साथ ही मंत्रोचारण के साथ विधायक ने महापौर एवं सभापति के साथ कन्याओं को भोज कराया

दुर्ग। नगर पालिक निगम परिवार द्वारा शारदीय नवरात्र महोत्सव के आठवें दिन सोमवार को नगर पालिक निगम परिसर में स्थित माँ दुर्गा मंदिर में विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं सभापति राजेश यादव ने उपायुक्त मोहेंद्र साहू,एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले,भोला महोविया,दीपक साहू और अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया। देवी की प्रतीक कन्याओं पूजकर उन्हें भोज भी कराया।

माँ दुर्गा मंदिर निगम परिसर में बड़ी संख्या में माता के भक्तों ने माता के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना कर मंदिर में उपस्थित सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। दुर्गा अष्टमी पर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम परिसर में स्थित माँ दुर्गा मंदिर में कन्याओं को भोज कराकर मां दुर्गा से शहर एवं प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की।विधायक ,महापौर एवं सभापति ने शारदीय नवरात्र पर्व पर नगर निगम परिसर में कन्या भोज का आयोजन किया। उन्होंने परंपरागत रूप से कन्याओं के चरण धोए और आरती उतारी। साथ ही मंत्रोचारण के साथ उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया।

विधायक अरुण वोरा ने कहा कि बेटियां प्रदेश और भारत का भविष्य हैं। बेटियों की पूजा हर दिन होनी चाहिए। यही भारतीय संस्कृति की मूल्यवान परंपरा है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे बेटियों को पढ़ाने, आगे बढ़ाने का संकल्प लें।पार्षद विजेंद्र भारद्वाज,श्रद्धा सोनी, रत्ना नारमदेव,कार्यपालन प्रमोद दुबे,एसडी शर्मा,आर.के. जैनप्रकाशचंद थावनी, वीपी मिश्रा,आर. के. पालिया,आर.के. बोरकर,योगेश सूरे, मनोहर साहू,सत्यनारायण शर्मा, शुभम गोईर, ईश्वर वर्मा,  लता यादव,दामिनी भुवाल,अनिता साहू, सुनीता राजपूत,विनीत वर्मा

Related Articles

Back to top button