छत्तीसगढ़

CG के अंबिकापुर में अवैध धान भंडारण पर छापेमारी:ट्रेडिंग कंपनियों और गांव में दुकानों से 1940 बोरी धान जब्त, किसी ने नहीं दिए दस्तावेज

By Dinesh chourasiya

अंबिकापुर में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम ने अलग-अलग स्थानों से 1940 बोरी धान जब्त किया है। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर कोचियों-बिचौलियों पर लगातार नजर रखकर कार्रवाई की जा रही है। उक्त धान समर्थन मूल्य में खपाए जाने की आशंका पर कार्रवाई की गई है

प्रशासनिक संयुक्त टीम ने अंबिकापुर के कई ट्रेडिंग संस्थानों में छापा मारा और जांच के बाद अवैध रूप से संग्रहित धान को जब्त किया है। इनमें महामाया ट्रेडिंग से 310 बोरी अवैध धान, जेके ट्रेडिंग से 400 बोरी अवैध धान, आदर्श ट्रेडिंग से 300 बोरी अवैध धान एवं कृष्णा ट्रेडिंग से 800 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है।

गोदामों एवं दुकानों में छापेमार कार्रवाई

किराना दुकानों से भी जब्त किया गया धान
प्रशासनिक अमले ने विकासखंड सीतापुर के ग्राम भवराडांड के अमित किराना दुकान से कुल 25 बोरी अवैध धान, ग्राम सहनपुर के राधा जनरल स्टोर से 35 बोरी अवैध धान, ग्राम मुरता के गुप्ता जनरल स्टोर से कुल 20 बोरी अवैध धान तथा ग्राम आमाटोली के गुप्ता स्टोर से कुल 50 बोरी अवैध धान जब्त कर लिया गया।

नहीं मिला धान का दस्तावेज
राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ट्रेडिंग सेंटरों एवं दुकान संचालकों से धान के संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर किसी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इस कारण मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए धान को जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button