छत्तीसगढ़

भिलाई के टाउनशिप में 5 दिनों तक चलेगा बिजली मेंटेनेंस कार्य:26 से 30 दिसंबर तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, 

By Dinesh chourasiya

भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने हर साल की तरह इस बार भी टाउनशिप में इलेक्ट्रिकल मेंटेंनेस कार्य करने का निर्णय लिया है। प्रबंधन ने 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक यह काम करने का निर्णय लिया है। इस दौरान टाउनशिप के संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बीएसपी के मुताबिक संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के तहत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक रख रखाव का कार्य किया जाना है। यह कार्य योजना 2023-24 के तहत टाउनशिप में किया जाएगा। इस दौरान विभाग के कर्मचारी उन क्षेत्रों में मरम्मत कार्य करेंगे, जहां बार-बार ब्रेक डाउन की शिकायत आ रही है। मेंटेनेंस कार्य के बाद यहां की समस्या कम हो जाएगी।

दिसंबर महीने में 5 दिनों तक चलेगा मरम्मत कार्य
दिसंबर महीने में 5 दिनों तक चलेगा मरम्मत कार्य

दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के दौरान एचटी सिस्टम के सही रख रखाव के लिए टाउनशिप के अलग-अलग स्थानों में योजना के तहत शटडाउन किया जाएगा। वार्षिक रख रखाव के दौरान विभाग के कर्मचारी ओवर हॉलिंग, ओवर हेड लाइनों का रख रखाव, जंपर कसना, क्षतिग्रस्त पिन को बदलना, डिस्क इंसुलेटर, लाइटनिंग अरेस्टर और ट्रांसफार्मर का मेंटेंनेस करेंगे।

26 से 30 दिसंबर तक होगा मेंटेनेंस कार्य

बीएसपी प्रबंधन विद्युत मरम्मत का पूरा कार्य हर दिन योजना के मुताबिक करेगा। इस कार्य के तहत टाउनशिप में 26-30 दिसंबर 2023 तक जिन स्थानों में मेंटेनेंस किया जाएगा वहां बिजली आपूर्ति भी बाधित रहेगी।

जाने किस दिन कहा होगा मेंटेनेंस कार्य

  • 26 दिसंबर को सेक्टर 7 व 8 के कुछ हिस्सों में
  • 27 दिसंबर को सेक्टर 5 व इंदिरा प्लेस
  • 28 दिसंबर को सेक्टर 1 व सेक्टर 2
  • 29 दिसंबर को सेक्टर 7 के कुछ हिस्सों में
  • 30 दिसंबर को सेक्टर 6 के कुछ हिस्सों में

Related Articles

Back to top button