छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट का विस्तार आज, राजभवन में 9 मंत्री लेंगे शपथ

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का गठन आज होने जा रहा है। कुल 9 विधायक मंत्रिमंडल की शपथ लेने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन सभी 9 विधायकों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। दिल्ली के नेताओं से नाम फाइनल होने के बाद राजभवन प्रपोजल भेज दिया गया है। आज कुल 9 विधायकों को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

सीएम विष्णुदेव साय ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि नौ विधायकों को नए मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ शुक्रवार को कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। जिसमें 4 पुराने और 5 नए विधायको को मंत्री बनाया गया।

दरअसल, राज्य में शानदार जीत दर्ज कर सरकार बनाने वाली बीजेपी ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुना है। उन्होंने 13 दिसंबर को अपने दो डिप्टी सीएम के साथ शपथ ली थी। हालांकि उनके मंत्रिमंडल को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ था।

नेत्र रोग विशेषज्ञ हैरान हैं! यह 5 दिनों में दृष्टि में 100% तक ठीक कर देता है: बिस्तर से पहले डाल
यह ट्रिक आपकी आंखों की रोशनी को 100% ठीक कर देगा

बृजमोहन अग्रवाल
रामविचार नेताम
केदार कश्यप
दयालदास बघेल
लखन देवांगन
श्याम बिहारी जायसवाल
ओपी चौधरी
टंकराम वर्मा
लक्ष्मी राजवाड़े

Related Articles

Back to top button