छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस में 6 हजार पदों पर होंगी भर्तियां:15 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया चालू हो चुकी है  12वीं पास कर सकते हैं आवेदन 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में 133 वैकेंसी। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर ने 5967 पदों के लिए नोटिफिकेशन 4 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया था। मुख्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में 133 वैकेंसी के लिए 6 अक्टूबर को नोटिस जारी हुआ था। इन दोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू की गई थी।

राज्य में विधानसभा चुनावों के चलते आचार संहिता लगने से इसे स्थगित कर दिया गया था। इन दोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार वेबसाइट, cgpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती :

  • आरक्षक जीडी : 5110 पद
  • वाहन चालक : 235 पद
  • ट्रेड्समैन : 623 पद

जिलेवार पदों की संख्या :

  • चंदखुरी, रायपुर : 22
  • रेल रायपुर : 181
  • पीटीएस, माना, रायपुर : 20
  • महासमुंद : 92
  • गरियाबंद : 186
  • धमतरी : 108
  • भाटापारा : 98
  • रायपुर : 559
  • दुर्ग : 332
  • जांजगीर-चांपा : 28
  • रायगढ़ : 124
  • मुंगेली : 139
  • बिलासपुर : 168
  • गंडई पीटीएस, राजनांदगांव : 20
  • खैरागढ़-छुईखदान: 82
  • मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी : 228
  • कबीरधाम : 120
  • राजनांदगांव : 160
  • बेमेतरा : 110
  • एमटी. पूल, पुलिस मुख्यालय, रायपुर : 48
  • बालोद : 128
  • बेमेतरा : 110
  • सरगुजा : 79
  • जशपुर : 106
  • सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : 116
  • गौरेला-पेंड्रा मरवाही : 42
  • कोरबा : 177
  • सक्ती : 101
  • कोरिया : 37
  • बलरामपुर – रामानुजगंज : 259
  • सूरजपुर : 144
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : 106
  • पीटीएस, मैनपाट : 39
  • बस्तर : 365
  • कोंडागांव : 104
  • कांकेर : 133
  • दंतेवाड़ा : 73
  • नारायणपुर : 477
  • सुकमा : 139
  • बीजापुर : 390
  • कुल पदों की संख्या : 5967

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

12वीं या कोई समकक्ष परीक्षा पास।

आयु सीमा :

18 से 28 वर्ष, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग ( गैर क्रीमीलेयर) के उम्मीदवारों को उच्चतर आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी ।

सैलरी :

19500 रुपए प्रतिमाह। इसके अलावा एचआरए, डीए आदि भत्ते दिए जाएंगे।

सिलेक्शन प्रोसेस :

इस प्रोसेस में डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन, PST, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और लिखित परीक्षा शामिल है। पीईटी में लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ शामिल है।

एग्जाम पैटर्न :

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें जनरल नॉलेज, इंटेलिजेंस एबिलिटी, एनालिटिकल एबिलिटी और एरिथमैटिक से प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
  • सीजी पुलिस आरक्षक जीडी ऑनलाइन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस भरकर फॉर्म सबमिट कर दें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

Related Articles

Back to top button