दुर्ग जिले में बाइक पर कपल का बेशर्म रोमांस, फ्यूल टैंक पर गर्लफ्रेंड को बैठाया; अपने साथ दूसरों की भी जान जोखिम में डाला
By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में बाइक के फ्यूल टैंक पर लड़की को बैठाकर फर्राटे भरते आशिक का वीडियो सामने आया है। युवक NH-53 पर अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक के आगे बैठाकर रायपुर से भिलाई की तरफ जा रहा था। हैरानी ये है कि रायपुर से लेकर भिलाई तीन चौक तक कई चौराहों में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, इसके बाद भी जोड़े की बेशर्मी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।







ये वीडियो भास्कर को दुर्ग के एक जिम्मेदार नागरिक ने भेजा है। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार के साथ रायपुर से भिलाई आ रहे थे। इसी दौरान भिलाई तीन चौक के पास एक युवक बाइक से तेजी से निकला। उस युवक ने बाइक के आगे फ्यूल टैंक पर लड़की को बैठाया हुआ था। वो लड़की उसकी बाहों में बाहें डाले बैठी थी और लड़का तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था।

कपल के साथ राहगीरों की जान भी जोखिम में




वीडियो बनाने वाले शख्स का कहना है कि युवक खुद और उस लड़की की जान तो खतरे में डाल ही रहा था, सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए जान का जोखिम कम नहीं था। अगर वो अपनी बाइक का संतुलन जरा भी खोता तो दूसरे वाहन चालक भी सड़क हादसे का शिकार हो सकते थे। प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर देना चाहिए।







