
छत्तीसगढ़
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाएं समेत चार आरोपी गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya
जांजगीर। : जिले की चांपा पुलिस ने जगदल्ला क्षेत्र में संचालित हो रही एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफलता पाई है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को क्षेत्र में देह व्यापार का संचालन होने की शिकायत पिछले लंबे समय से मिल रही थी। जिसके आधार पर पुलिस ने योजना बनाई और छापामार कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई में देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला, एक युवती व दो युवक पकड़ में आ गए। आरोपियों के साथ से आपत्तिजनक वस्तुएं,मोबाइल,नकदी रकम व दुपहिया वाहन की जप्ती बनाई गई है।


















