छत्तीसगढ़

भिलाई के इस Oyo होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, खुलेआम हो रही थी लड़कियों की नीलामी, सील हुआ होटल

By Dinesh chourasiya

 

वैशालीनगर विधानसभा के कोहका में आज ओयो होटल संचालकों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विधायक रिकेश सेन नगर निगम की टीम और पुलिस के साथ छापामार कार्रवाई के लिए पहुंचे। लंबे समय से कोहका के इस रिहायशी कॉलोनी के लोग एक ही स्ट्रीट में एक साथ पांच ओयो होटल में अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायत कर रहे थे,लेकिन पिछली सरकार में कोई कार्रवाई नहीं होते देख विधायक सेन ने आज सीधे होटल सील करने टीम के साथ पहुंचे।

:  विधायक सेन ने कहा कि होटल का संचालन कमर्शियल क्षेत्र में होना चाहिए, लेकिन यहां रिहायशी इलाकों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इधर इस पूरी कार्रवाई में निगम उपायुक्त ने दो होटल को तत्काल सील किया और दूसरे होटल के दस्तावेजों को जांच के लिए ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button