छत्तीसगढ़

डॉ. चरणदास महंत होंगे नेता-प्रतिपक्ष ! विधायक दल की बैठक में बनी आम सहमति, दिल्ली से होगा ऐलान…

By Dinesh chourasiya

 

विधायकों के साथ वन टू वन चर्चा

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की गई बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने सभी विधायकों से वन टू वन चर्चा की है. इस बैठक के ज़रिए विधायकों की नाराजगी दूर करने की कोशिश की गई है. साथ ही मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए. साथ ही लोकसभा में एकजुटता से काम करने की बात कही गई है. विधायकों से लंबी चर्चा के बाद कोषाध्यक्ष और प्रभारी ने रिपोर्ट तैयार की है. जिसे आलाकमान को सौंपी जाएगी.

दिल्ली आलाकमान में बैठक के बाद आज पहली विधायक दल की बैठक बुलाई गई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत रवींद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, जय सिंह अग्रवाल, अनिला भेड़िया शामिल हुए. इस बैठक से सभी बड़े चेहरों को वापस एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है.

कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि, नवनिर्वाचित विधायकों के साथ चर्चा हुई है. विधायकों ने सर्व सहमति से आलाकमान को नेता प्रतिपक्ष चुनने की ज़िम्मेदारी दी है. विधायकों से एक-एक कर बातचीत की गई. पूरी रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान के पास सौपी जाएगी.

 

Related Articles

Back to top button