छत्तीसगढ़

देवेंद्र यादव की जीत का जश्न, में  कांग्रेस नेता पर हमला : ढाबे में बीजेपी नेताओं पर कर रहा था कमेंट, विवाद बढ़ा तो मार दिया चाकू शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती

By Dinesh chourasiya

 

कांग्रेस नेता पलाश लिमेश, जिस पर चाकू से हमला हुआ है। - Dainik Bhaskar
                                 पीड़ित

भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव की जीत का जश्न मनाने पर एक युवक ने कांग्रेसी नेता पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी विक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का है। 3 दिसंबर को रिजल्ट आने के बाद वैशाली नगर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष पलाश लिमेश रविवार देर शाम पलाश जेवरा सिरसा क्षेत्र स्थित एक ढाबे में खाना खाने गया था। उसके साथ उसके दोस्त भी मौजूद थे।

भाजपा नेताओं पर कर रहा था कमेंट

खाना खाने के दौरान पलाश अपने साथियों के साथ देवेंद्र यादव के विधानसभा चुनाव जीतने की खुशी मना रहा था। इस दौरान वो भाजपा नेताओं पर कमेंट कर हंस रहा था। उसकी हंसी और बार बार चुनाव की घटनाओं को लेकर चर्चा करना वहां पर बैठे विक्की सिंह को काफी बुरा लगा। उसने पलाश और उसके दोस्तों को शांत रहने के लिए कहा।

चाकू से किया हमला

जब पलाश और उसके दोस्त नहीं माने तो वो उनसे झगड़ा करने लगा। यह देख पलाश उससे उलझ गया। इसी दौरान विक्की सिंह ने अपने पास रखे चाकू से पलाश के पेट में कई वार कर दिए। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया और विक्की सिंह भाग गया। हमले के बाद दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

आरोपी को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही जेवरा सिरिसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी दुर्ग ने कई टीमों का गठन कर आरोपी विक्की सिंह की तलाश करवाई। पुलिस ने आरोपी को फरार होने से पहले सोमवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म करना स्वीकार किया। चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button