छत्तीसगढ़

सत्ता बदलते ही एक्शन मोड में आई भाजपा, रायपुर महापौर बदलने को लेकर पार्षदों ने खोला मोर्चा आज है पार्षद दलों की बैठक 

By Dinesh chourasiya

 

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के बहुमत ने कांग्रेस को उखाड़ फेंक दिया है। बीजेपी की नई सरकार बनते ही रायपुर महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ भाजपा पार्षद दलों ने मोर्चा खोला दिया है। आज दोपहर 12:00 बजे भाजपा पार्षद दलों की बैठक होगी। बैठक में महापौर के वर्तमान कार्यप्रणाली को लेकर रायशुमारी की जाएगी। महापौर बदलने को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

वहीं बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है। नैतिकता के आधार पर एजाज ढेबर को महापौर पद छोड़ देना चाहिए। बहुमत में कांग्रेस नहीं है इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। बैठक में तय होगा कि आधार क्या-क्या रखा जाएगा।

 बता दें कि वर्तमान में 70 सीटों वाली रायपुर नगर निगम में 31 पार्षद बीजेपी के हैं। वहीं कांग्रेस के पास 39 पार्षद हैं। हाल ही में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 1 पार्षद अजीत कुकरेजा को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button